निर्मला सीता रमन, 1फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करने वाली है जो की पूर्ण बजट नहीं है , यह बजट अंतरिम बजट होगा। क्युकी इस साल आम चुनाव होने वाले है इसलिए चुनाव के बाद जो सरकार आएगी वह पूर्ण बजट पेश करेगी।
जानिए !!
क्या है अंतरिम बजट?
यह एक समय सीमित बजट होता है जो वित्तीय प्रबंधन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पेश किया जाता है। यहां ये सरकारी सेवाओं को चालू रखने के लिए किया जायेगा, जब तक चुनाव होंगे और सरकार बनेगी।
निर्मला सीतारमन के लिए बड़ा दिन!
भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा ये छटा बजट पेश होगा, जो की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट होगा। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है जिन्होंने सबसे ज्यादा बजट पेश किए थे।
बजट क्यों पेश किया जाता है?
बजट एक वित्तीय योजना होती है जो किसी संगठन, संस्था या सरकार के आय और व्यय को नियंत्रित करने के लिए तैयार की जाती है।
इसमें निम्नलिखित तत्व शामिल होते हैं:

- आय : विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होने वाली धनराशि, जैसे कि टैक्स, उत्पादन, और उद्योगों से प्राप्त इनकम।
- व्यय : अलग-अलग क्षेत्रों में धन का व्यय, जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, और विकास।
- लाभ : आय और व्यय के बीच का अंतर, यदि आय अधिक होती है तो सर्प्लस और यदि व्यय अधिक होता है तो डेफिसिट।
- ऋण : यदि जरूरी हो, तो उधार ली गई धनराशि का विवरण।
- निर्धारित लक्ष्य: बजट में सरकार के वित्तीय लक्ष्यों का वर्णन।
- नीतियाँ : वित्तीय नीतियों का विवरण, जैसे कि टैक्स नीति, आय निर्धारण, और वित्तीय प्रबंधन।
ये भी पढ़े !!