ज्यादा तनाव लेने पर हमारे शरीर में कई तरह के असर पड़ सकते हैं, जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, ह्रदय समस्याएं, पाचन संबंधी कठिनाइयाँ, नींद न आना या अच्छी नींद नहीं लगना, और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं। इसके अलावा, इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे व्यक्ति संक्रमण का सामना कर सकता है।
जानिए!
तनाव लेने के नुकसान
- 1. शारीरिक समस्याएं: हाई ब्लड प्रेशर, हृदय समस्याएँ, पाचन में परेशानी, नींद की समस्याएँ आदि।
- 2. मानसिक समस्याएं: डिप्रेशन में जा सकते है, अधिक चिंता, चिड़चिड़ा हो जाना, ठीक से कुछ न सोच पाना, नकारात्मक विचार आना ।
- 3. व्यक्तिगत संबंधों का प्रभाव: स्ट्रेस लेने से संबंधों में कठिनाई हो सकती है, जैसे कि पारिवारिक संबंध, मित्रता, और काम के संबंधों में। क्युकी तनाव के कारण दिमागी तौर से कमजोर हो जाते है जिससे सोचने समझने की शक्ति कम हो जाती है और दिमाग चिड़चिड़ा हो जाता है।
- 4. करियर में आगे न बढ़ पाना : तनाव के कारण काम बिगड़ने की ज्यादा संभावना होती है, जैसे कि काम की उत्पादकता में कमी, व्यवस्था में कमी, और काम के निर्णयों का ठीक से न ले पाना ।
स्ट्रेस को कम करने के कुछ तरीके हैं:
- 1. रोजाना व्यायाम : योग, ध्यान, और प्राणायाम सहित नियमित व्यायाम तनाव को कम करने में मदद कर सकते है।
- 2. पौष्टिक खाना : स्वस्थ और संतुलित खाना, पोषण से भरपूर भोजन करना तनाव को कम करने में मदद कर सकता है।
- 3. आव्यशक आराम लेना: प्रतिदिन पर्याप्त नींद लेना और नियमित आराम करना तनाव को कम करता है।
- 4. समय प्रबंधन : काम को व्यवस्थित रूप से करना, समय पर करना, अधिक काम का दबाव कम कर सकता है, जो तनाव का कारण न बन पाए।
- 5. सबसे घुले मिले : दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना, मनोरंजन करना और साथ ही बातचीत करना भी स्ट्रेस को कम करता है।
- 6. समस्याओं का सामना: समस्याओं को शांति से हल करने की कोशिश करें और यदि जरूरी हो तो सलाहकार से मदद लें। समस्या को अपने ऊपर हावी न होने दे।
तनाव के मुख्य कारण

- 1. काम का दबाव: काम का प्रेशर, ज्यादा काम का भार, और काम की डेडलाइन के कारण तनाव हो सकता है।
- 2. रिश्तों में परेशानियां : पारिवारिक रिश्तों में मन मुटाव, मित्रों के साथ अनबन हो जाना, या संबंधों में बात बिगड़ना भी तनाव का कारण बन जाते हैं।
- 3. पैसों की तंगी: आर्थिक समस्याएँ, नौकरी की खोज, पैसों के लेनदेन में समस्याएँ, आदि भी तनाव का कारण बन जाती हैं।
- 4. स्वास्थ्य समस्याएँ: अस्वस्थ रहना, रोग, या बहुत ज्यादा उल्टा सीधा खाना भी तनाव का कारण बन सकते हैं।
- 5. मानसिक स्वास्थ्य: डिप्रेशन, चिंता, अधिक चिंता, या स्वाभाविक मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं भी तनाव का कारण बन सकती हैं।
उपर दिए गए कारण भी तनाव की मुख्य वजह बन जाने है इसलिए प्रयास करें की इन सब चीजों से दूर रहे और स्वस्थ रहें।
सुबह की शुरुआत कैसे करें: एक स्वस्थ और प्रोडक्टिव जीवन के लिए